Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News छा गई रणबीर कपूर की फिल्म संजू, पहले ही दिन बना डाला...

छा गई रणबीर कपूर की फिल्म संजू, पहले ही दिन बना डाला रिकॉर्ड

0
222

मुम्बई। राजकुमार हिरानी निर्देशित और रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म संजू ने पहले ही दिन बॉक्स आॅफिस पर कमाल कर दिया। संजय दत्त के जीवन से प्रेरित फिल्म संजू ने पहले ही दिन बॉक्स आॅफिस पर 34 करोड़ से अधिक रुपये बटोरे।

इसी के साथ संजू इस साल में अब तक रिलीज हुई उन फिल्मों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई,​ जिनका पहले दिन का कलेक्शन जबरदस्त रहा था।

रणबीर कपूर, परेश रावल और विक्की कौशल अभिनी​त फिल्म संजू ने सलमान खान की रेस 3 को पहले दिन की कलेक्शन के मामले में पछाड़ दिया है।

फिल्म संजू ने शुक्रवार को शानदार शुरूआत करते हुए 34.75 करोड़ का कारोबार किया जबकि सलमान खान अभिनीत फिल्म रेस 3 ने पहले दिन 29.17 करोड़ के कारोबार के साथ शुरूआत की थी। इस फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म बागी 25.10 करोड़ और चौथे स्थान पर दीपिका पादुकोण अभिनीत पद्मावत 19 करोड़ है।

दिलचस्प बात तो यह है कि रणबीर कपूर की किसी भी फिल्म को अब तक इतनी बड़ी ओपनिंग नसीब नहीं हुई थी। यह रणबीर कपूर की पहली फिल्म है, जो पहले ही दिन इतने बड़े आंकड़े को छूने में सफल रही है।

इससे पहले रणबीर कपूर की फिल्म बेशर्म को शानदार ओपनिंग नसीब हुई थी, जो 21.56 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा ये जवानी है दीवानी और ए दिल है मुश्किल को क्रमश: 19.45 करोड़ और 13.30 करोड़ के कलेक्शन के साथ अच्छी शुरूआत मिली थी।