Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News ‘सरकार 3’ का फर्स्‍ट लुक 26 को होगा जारी

‘सरकार 3’ का फर्स्‍ट लुक 26 को होगा जारी

0
459

मुम्‍बई। राम गोपाल वर्मा निर्देशित फिल्‍म सरकार और सरकार राज की तीसरी कड़ी सरकार 3 का पोस्‍टर जल्‍द रिलीज होने जा रहा है।

Ram gopal verma

जी हां, इस बात की घोषणा स्‍वयं राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर खाते से की है। राम गोपाल वर्मा की ‘सरकार 3’ में मुख्‍य भूमिका तो अमिताभ बच्चन ही निभाएंगे लेकिन इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्‍चन और अभिषेक बच्‍चन नहीं होंगे।

गौरतलब है कि अभिषेक बच्‍चन ने सरकार सीरीज की दोनों फिल्मों में अभिनय किया है जबकि ऐश्वर्या राय सिर्फ ‘सरकार राज’ में नजर आईं थी।

राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि 26 अगस्त को ‘सरकार 3’ का पोस्टर जारी होगा। हालांकि, कहानी के मुताबिक इस भाग में अभिषेक और ऐश्वर्या नहीं होंगे। जबकि अन्‍य कलाकारों की जानकारी जल्‍द ही दी जाएगी।