Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News ‘Liplock’ से आगे बढ़ेगी श्रद्धा आदि की जोड़ी !

‘Liplock’ से आगे बढ़ेगी श्रद्धा आदि की जोड़ी !

0
338

मुम्‍बई। शक्‍ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर अपनी अगली फिल्‍म ‘ओके जानु’ में कुछ अधिक हॉट और सेक्‍सी नजर आ सकती हैं।

अब तक आदित्‍य रॉय कपूर, सिद्धार्थ मल्‍होत्रा, शाहिद कपूर और टाइगर श्रॉफ के साथ ऑन स्‍क्रीन रोमांस और किस विस कर चुकी हैं।

Aditya Roy Kapur Shraddha Kapoor

मगर, ख़बर है कि शाद अली की अगली फिल्‍म में आदित्‍य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहले से अधिक अंतरंग दृश्‍य देने के लिए तैयार है।

फिल्‍म की कहानी लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित है। इसलिए निर्देशक चाहते हैं कि फिल्‍म में आदित्‍य श्रद्धा कुछ दृश्‍य को पूरी गर्मजोशी के साथ शूट करने में मदद करें।

सूत्रों का कहना है कि आदित्‍य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर इसके लिए राजी हैं। दोनों को एक दूसरे से कोई दिक्‍कत नहीं है।

हम तो बस इतना कहेंगे कि शाद अली साहेब बस इतना ध्‍यान रखना कि सेंसर बोर्ड आपकी फिल्‍म को बिना कैंची लगाए प्रमाण पत्र जारी कर दे।