Monday, April 13, 2026
Home Gossip/News इम्‍तियाज की फिल्‍म में शाह रुख़ और अनुष्‍का

इम्‍तियाज की फिल्‍म में शाह रुख़ और अनुष्‍का

0
490

मुम्‍बई। ‘रब्‍ब ने बना दी जोड़ी’ अभिनेता शाह रुख ख़ान और अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा एक बार फिर से बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आ सकते हैं।

ख़बर है कि इम्‍तियाज अली की अगली अनाम फिल्‍म में शाह रुख ख़ान के साथ साथ अनुष्‍का शर्मा भी मुख्‍य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।

shah Rukh Anushka sharma

सूत्रों पर विश्‍वास करें तो इम्‍तियाज अली की इस फिल्‍म में शाह रुख ख़ान एक सिख यात्री की भूमिका में नजर आएंगे। इम्‍तियाज अली कॉमेडी में हाथ अजमाने जा रहे हैं।

पिछले दिनों शाह रुख ख़ान ने पुष्‍टि की थी कि वे इम्‍तियाज अली के साथ फिल्‍म कर सकते हैं और इस बारे में दोनों में लंबे समय से बात चल रही है।

गौरतलब है कि अनुष्‍का शर्मा और शाह रुख़ खान को ‘जब तक है जान’ में एक साथ देखा गया था। फिलहाल, अनुष्‍का शर्मा सलमान ख़ान के साथ सुल्‍तान कर रही हैं। और उसके बाद कुछ और फिल्‍में भी लाइन में हैं।