Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News क्यों नहीं बनेगा फैन का सीक्वल ?

क्यों नहीं बनेगा फैन का सीक्वल ?

0
294

मुंबई। अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘फैन’ से लोगों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि इस फिल्म का कोई सीक्वल नहीं बनेगा। हालांकि, वह निर्देशक मनीष शर्मा के साथ एक और फिल्म करने जा रहे हैं, जिसकी पटकथा अलग है।

शाहरुख ने आईएएनएस को बताया, “इस फिल्म में प्रशंसक मर जाता है, तो मुझे नहीं लगता कि इस फिल्म का कोई सीक्वल बनेगा।”

इस फिल्म में शाहरुख को लोकप्रिय अभिनेता आर्यन खन्ना और उसके जुनूनी प्रशंसक गौरव का किरदार निभाते देखा गया है।

shah rukh khan

शाहरुख ने बताया कि वह मनीष के साथ एक और फिल्म करने जा रहे हैं, लेकिन इसकी कहानी ‘फैन’ से अलग है।

अभिनेता ने कहा, “मनीष और मैं इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं, जो ‘फैन’ से मेल नहीं खाती। यह एकदम अलग कहानी है और हम अगले साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।”

शाहरुख ने यह भी बताया कि उनके लिए इस फिल्म में आर्यन खन्ना का किरदार निभाना काफी मुश्किल रहा, क्योंकि यह उनके जीवन के काफी करीब था।

किंग खान अपनी फिल्म ‘फैन’ की सफलता का जश्न मनाने की तैयारी भी कर रहे हैं। आईएएनएस