Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News ऐसे अभिनेता खान से सुपरस्‍टार खान तक पहुंची फिल्‍म रईस

ऐसे अभिनेता खान से सुपरस्‍टार खान तक पहुंची फिल्‍म रईस

0
228

मुंबई। भारत पाकिस्‍तान के संबंध ख़राब होने के कारण विवादों के बीच फंसी फिल्‍म रईस के लिए शाह रुख खान पहली पसंद नहीं थे। जी हां, फिल्‍म निर्देशक राहुल ढोलकिया इस फिल्‍म को सुपर स्‍टार खान के नहीं बल्‍कि एक अभिनेता खान के साथ बनाना चाहते थे।

दरअसल, फिल्‍म रईस के निर्देशक राहुल ढोलकिया रईस को कम बजट में बनाने की योजना बना रहे थे। और उनके हिसाब से इस फिल्‍म के लिए इरफान खान एक दम सही च्‍वॉइस थे। लेकिन, जब राहुल ढोलकिया की मुलाकात एक्‍सेस इंटरटेनमेंट के मालिक रितेश सिद्धवानी से हुई, तो पूरी पिक्‍चर ही बदल गई।

raees movie

फिल्‍म निर्माता रितेश को राहुल का प्रोजेक्‍ट दमदार लगा और रितेश ने राहुल को फिल्‍म बड़े पैमाने पर बनाने की सलाह दी। फिल्‍म का बजट बढ़ने के साथ इरफान खान की जगह शाह रुख खान फिट हो गए।

गुजरात के शराब माफिया पर आधारित फिल्‍म रर्इस अगले साल काबिल के साथ 26 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्‍म में पाकिस्‍तानी अदाकारा माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी महत्‍वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

चलते चलते…
सलमान खान की सबसे बड़ी हिट फिल्‍मों में शुमार दबंग के लिए पहले रणदीप हुड्डा को चुना गया था। लेकिन, जैसे ही अभिनव कश्‍यप का दबंग प्रोजेक्‍ट अरबाज खान के पास पहुंचा तो फिल्‍म में सलमान खान फिट हो गए।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करणे के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।