Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News लीक से हटकर होगी शाह रुख़ की अगली फिल्म !

लीक से हटकर होगी शाह रुख़ की अगली फिल्म !

0
196

मुंबई| गौरी शिंदे की आगामी फिल्म के बारे में सुपरस्टार शाहरुख खान ने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनके मुताबिक, वह इसमें अतिथि भूमिका में हैं।

शाहरुख ने कहा कि उन्होंने 49 दिनों तक फिल्म की शूटिंग की है और इसलिए निश्चित तौर पर उनकी भूमिका छोटी नहीं होगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

shah rukh khan

यह पूछे जाने पर की क्या वह गौरी शिंदे की अगली फिल्म में अतिथि भूमिका निभा रहे हैं शाहरुख ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि यह एक समुचित किरदार है.. यह फिल्म मेरी अन्य हिंदी फिल्मों से अलग है। मेरे ज्यादातर दृश्य आलिया के साथ हैं। यह हीरो-हीरोइन जैसी फिल्म नहीं है।”

उन्होंने कहा, “यह अलग तरह की फिल्म है। मैंने 49 दिन तक फिल्म की शूटिंग की है, इसलिए इसमें मेरा किरदार निश्चित रूप से ठीक होगा।”

फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। यह गौरी शिंदे की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने ‘इंग्लिश विंग्लिश’ जैसी सफल फिल्म दी थी। आईएएनएस