Monday, April 13, 2026
Home Gossip/News ऋतिक रोशन की ठुकराई ​फिल्म में होंगे शाहरुख खान और रणबीर कपूर!

ऋतिक रोशन की ठुकराई ​फिल्म में होंगे शाहरुख खान और रणबीर कपूर!

0
270

मुंबई। चर्चा है कि ए दिल है मुश्किल में एक साथ काम कर चुके रणबीर कपूर और शाह रुख खान एक बार फिर से स्क्रीन शेयर कर सकते हैं।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार करण जौहर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट कलंक को शाह रुख खान और रणबीर कपूर के साथ बनाने की योजना बना रहे हैं, जो पहले कथित तौर पर आमिर खान और ऋतिक रोशन को आॅफर किया गया था।

दरअसल, आमिर खान कलंक की पटकथा में कुछ बदलाव चाहते थे और ऋतिक रोशन मोहनजो दड़ो के तत्काल बाद एक और पीरियड फिल्म करने के मूड में नहीं थे। करण जौहर के पिता यश जौहर द्वारा लिखि​त कलंक भारत पाकिस्तान विभाजन पर आधारित है।

बीच में कहा जा रहा था कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं क्योंकि करण अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को बड़े सितारों के साथ बनाने के मूड में हैं।

चर्चा है कि इस फिल्म के लिये शाहरूख खान, रणबीर कपूर ,दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ का चयन किया जा सकता है। सवाल तो यह भी है कि क्या कैटरीना कैफ के साथ रणबीर कपूर काम करना चाहेंगे?