Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News शाह रुख खान के बॉलीवुड डेब्यु से जुड़ा रोचक तथ्‍य आया सामने

शाह रुख खान के बॉलीवुड डेब्यु से जुड़ा रोचक तथ्‍य आया सामने

0
211

मुम्‍बई। रंगमंच की दुनिया से निकलकर सिल्‍वर स्‍क्रीन पर अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ने वाले बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान के डेब्‍यु से जुड़ा एक रोचक तथ्‍य सामने आया है।

जी हां, शाह रुख खान का डेब्‍यु दीवाना फिल्‍म में से हुआ था। इस फिल्‍म में ऋषि कपूर और दिव्‍या भारती ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले इस फिल्‍म में शाह रुख खान का किरदार अरमान कोहली करने वाले थे।

shah-rukh-khan-001

यहां तक कि इस फिल्‍म के लिए अरमान कोहली ने कुछ हद तक फोटो शूट आदि भी कर लिया था। अचानक अरमान कोहली ने फिल्‍म करने से इंकार कर दिया।

और बाद में अरमान की जगह शाह रुख को लिया गया, जिसने दुनिया को अपना दीवाना बना लिया। शाह रुख खान ने यारों की बारात में कहा कि वह अभिनेता अरमान कोहली के एहसानमंद हैं।

वहीं, कुछ समय पहले बॉलीवुडहंगामा को दिए अपने विशेष साक्षात्‍कार में अरमान कोहली ने कहा था कि उनको को भी इस फिल्‍म के हाथ से निकल जाने का कोई मलाल नहीं है। बल्‍कि खुशी है कि शाह रुख खान जैसा सितारा सिने जगत को मिला।