Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News शाह रुख ख़ान को लगता है डर !

शाह रुख ख़ान को लगता है डर !

0
372

मुंबई| बॉलीवुड के सफल अभिनेता और निर्माता शाहरुख खान को भी किसी से डर लगता है और वह है निर्देशन।

शाहरुख का कहना है कि उन्हें निर्देशन में कदम रखने से डर लगता है, क्योंकि वह एक निर्देशक की भांति दृश्यों को फिल्माने में आश्वस्त महसूस नहीं करते।

निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने की योजना के बारे में पूछे जाने पर शाहरुख ने कहा, “मैं इसे काफी एकाकी वाला काम मानता हूं। अगर मुझे निर्देशन करना है, तो मुझे अगले पांच साल में अपना आत्मविश्वास बढ़ाना होगा। अभी मुझे निर्देशन से काफी डर लगता है। मुझे नहीं पता कब कहना होगा, ठीक है, कट।”

शाहरुख का मानना है कि उन्हें कैमरे के पीछे के काम को संभालने में सक्षम होने के लिए कुछ वर्षो की जरूरत होगी।

shah Rukh Anushka sharma
अपनी आगामी फिल्म ‘फैन’ के प्रचार में व्यस्त शाहरुख का कहना है कि इस फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा ने इसकी पटकथा को 10 साल तक अपने पास रखा था।

अभिनेता ने कहा कि मनीष को इस फिल्म का विचार सात साल पहले आया था, लेकिन आदित्य चोपड़ा को लगता था कि मनीष इसे बनाने के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि सितारों के साथ काम करने में एक जिम्मेदारी होती है।

शाहरुख अभिनीत फिल्म ‘फैन’ 15 अप्रैल को रिलीज होगी। (आईएएनएस)