Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News कुछ तो बात होगी, जो Alia Bhatt बनींं नशेड़ी

कुछ तो बात होगी, जो Alia Bhatt बनींं नशेड़ी

0
267

मुंबई। शाहिद कपूर की विवादास्पद फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ इस शुक्रवार रिलीज होने के लिए तैयार है। शाहिद कपूर ने सभी से आग्रह किया कि फिल्म देखे बिना कोई राय न बनाएं।

शाहिद कपूर ने मंगलवार को यहां ‘उड़ता पंजाब’ के संवाददाता सम्मेलन में कहा, “एक मिनट का प्रोमो देखने के बाद फिल्मों और किरदारों पर राय बनाना बंद करें। यह ढाई घंटे की फिल्म है। अगर आपको यहां बैठे लोगों पर विश्वास है तो कृपया निर्णय देने या विवाद पैदा करने से पहले फिल्म देखने की प्रतीक्षा करें।”

alia bhatt 001
शाहिद कपूर ने कहा, ‘फिल्म देखे बिना विवाद हुए, हमारे नाम और हमारी छवि पर खतरा है। हम खुद ऐसा क्यों करेंगे?’

इस मौके पर शाहिद कपूर अपनी सह-कलाकार आलिया भट्ट की तारीफ करने से भी नहीं चूके और कहा दिया कि इसका श्रेय आलिया भट्ट को दिया जाना चाहिए कि वह इतनी सुंदर होने के बावजूद भी ड्रग एडिक्ट की भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गईं।

शाहिद कपूर ने आगे कहा, “वह अपनी छवि के साथ ऐसा क्यों करेंगी। इसमें कुछ तो बात रही होगी, जिसके कारण वह ऐसा करने के लिए तैयार हुईं। असल में फिल्म का उद्देश्य ‘मानवीय’ है”

निर्देशक अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म में करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

-आईएएनएस