Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News हां, मैं पिता बनने वाला हूं : शाहिद कपूर

हां, मैं पिता बनने वाला हूं : शाहिद कपूर

0
248

मुंबई| बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने पिता बनने की अटकलों पर स्वयं विराम लगाते हुए शनिवार को पुष्टि की कि हां, वह पिता बनने वाले हैं।

अपनी आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के ट्रेलर लांच के मौके पर शाहिद से पूछा गया कि क्या वह पिता बनने के लिए तैयार हैं? तो उन्होंने कहा, “हां, मैं पिता बनने वाला हूं।”

शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत कुछ दिनों पहले एक फैशन इवेंट में नजर आई थीं, जिसमें वह पहले से कुछ अलग नजर आ रही थीं, साथ ही उनका पहनावा भी बिल्कुल अलग था। तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह गर्भवती हैं।

mira Rajput Shahid Kapoor

‘उड़ता पंजाब’ में शाहिद एक रॉक स्टार का किरदार निभा रहे हैं, जो नशे का आदी है। यह फिल्म काफी हद तक पंजाब में युवाओं के मादक पदार्थो की चपेट में होने की बात उठाती है।

फिल्म में करीना कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 17 जून को रिलीज होगी। आईएएनएस