Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News शक्ति कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी इंटरनेट सनसनी पूनम पांडे

शक्ति कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी इंटरनेट सनसनी पूनम पांडे

0
366

मुम्बई। इंटरनेट सनसनी पूनम पांडे जल्द ही अभिनेता शक्ति कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। मिली जानकारी के अनुसार यह फिल्म एक प्रौढ़ प्रेम कहानी होगी।

सूत्रों के मुताबिक जर्नी आॅफ कर्मा नामक इस फिल्म का निर्माण जगबीर दाहिया करेंगे जबकि फिल्म का निर्देशन शिवेंद्र दाहिया करेंगे।

फिल्म की कहानी एक गरीब लड़की, जिसका किरदार पूनम पांडे अदा करेंगी, के इर्दगिर्द घूमेगी, जो अपनी मां के साथ रहती है और विदेश जाकर पढ़ाई लिखाई करना चाहती है।

इस लड़की के जीवन में एक उम्रदराज व्यक्ति, जिसका किरदार शक्ति कपूर अदा करेंगे, प्रवेश करता है। इस व्यक्ति को लड़की से प्यार होने लगता है, लेकिन, अपनी भावनाएं जाहिर करने से हिचकिचाता है, क्योंकि उम्र का अंतर बीच में आता है।