Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी का निधन

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी का निधन

0
292

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से वर्सोवा स्थित उनके घर में निधन हो गया।

शिल्पा शेट्अी के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “आज सुबह करीब नौ बजे शिल्पा के पिता का उनके घर में निधन हो गया।” उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा।

Shilpa shetty 005

सुरेंद्र को तत्काल कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके परिवार में पत्नी सुनंदा और बेटियां शिल्पा और शमिता हैं।

वह पिछले साल छोटे पर्दे पर दिखाई दिए थे, जब वह डांस रियेलिटी शो ‘झलक रीलोडिड’ के सेट पर सुनंदा और शिल्पा के साथ शमिता का हौसला बढ़ाने आए थे। शमिता शो के फाइनल में हिस्सा लेने आई थीं। -आईएएनएस