Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News हसीना में अलग अलग चार रूपों में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर!

हसीना में अलग अलग चार रूपों में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर!

0
219

मुम्‍बई। अंडर वर्ल्‍ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर के जीवन बनने वाली फिल्‍म ‘द क्‍वीन ऑफ मुम्‍बई : हसीना’ में श्रद्धा कपूर अलग अलग रूपों में नजर आएंगी।

सूत्रों का कहना है कि फिल्‍म ‘द क्‍वीन ऑफ मुम्‍बई : हसीना’ में निर्देशक अपूर्व लाखिया हसीना पार्कर के पूरे जीवन को समेटने के चक्‍कर में हैं। ऐसे में श्रद्धा कपूर हसीना पार्कर के रूप में जीवन के अलग अलग चरणों को बड़े पर्दे पर जीएंगी।

इस फिल्‍म में श्रद्धा कपूर को चार बच्‍चों की मां का किरदार भी अदा करना होगा, जो कमसिन कली श्रद्धा कपूर के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा।

सूत्रों का कहना है कि यदि फिल्‍म ‘द क्‍वीन ऑफ मुम्‍बई : हसीना’ बॉक्‍स ऑफिस पर सफल रही तो श्रद्धा कपूर के जीवन की सबसे बेहतरीन फिल्‍म साबित होगी। इस फिल्‍म में श्रद्धा कपूर के अलावा उनके भाई सिद्धांत कपूर और सरबजीत फेम एक्‍टर अंकुर भाटिया नजर आएंगे। फिल्‍म की शूटिंग बड़े जोर शोर से चल रही है।