Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News धड़कन 2 में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर!

धड़कन 2 में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर!

0
413

मुंबई। ओके जानू की शूटिंग के बाद रॉक ऑन व हाफ गर्लफ्रेंड 2 की शूटिंग में व्‍यस्‍त अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की अगली फिल्‍म धड़कन 2 हो सकती है।

ख़बर मिली है कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्‍पा शेट्टी अभिनीत फिल्‍म ‘धड़कन’ का सीक्वल बनाया जा रहा है। यदि सूचनाओं पर विश्‍वास किया जाए तो फिल्‍म की स्‍टार कास्‍ट को अंतिम रूप दे दिया गया है।

shraddha Kapoor 005

सूचना अनुसार फिल्‍म ‘धड़कन 2’ में पाकिस्‍तानी अभिनेता फवाद खान, श्रद्धा कपूर और सूरज पंचोली मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय कुमार का किरदार सूरज पंचोली के हिस्‍से आने की संभावना जताई जा रही है जबकि फवाद ख़ान के हिस्‍से सुनील शेट्टी वाला किरदार।

यदि सब कुछ मिल रही ख़बरों के अनुसार होता है कि जल्‍द ही बड़े पर्दे पर सूरज पंचोली श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं।