Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News श्रुति हासन, राजकुमार राव की बहन होगी तेरी की रिलीज डेट घोषित

श्रुति हासन, राजकुमार राव की बहन होगी तेरी की रिलीज डेट घोषित

0
470

मुम्‍बई। ऑडबाल मोशन पिक्‍चर्स निर्मित और राजकुमार राव, श्रुति हासन अभिनीत फिल्‍म बहन होगी तेरी की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है।


अजय के पन्‍ना लाल निर्देशित फिल्‍म बहन होगी तेरी 26 मई 2017 को रिलीज होगी। फिल्‍म में राजकुमार राव और श्रुति हासन के अलावा गौतम गुलाटी, गुलशन ग्रोवर, रणजीत एवं रीना अग्रवाल आदि भी नजर आएंगे।


श्रुति हासन और राजकुमार राव की जोड़ी सिल्‍वर स्‍क्रीन पर पहली बार नजर आएगी। फिल्‍म को लेकर श्रुति हासन और राजकुमार राव काफी उत्‍साहित हैं।