Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News पक्‍की मोहर! वॉल्‍ट डिजनी इंडिया से अलग हुए सिद्धार्थ रॉय कपूर

पक्‍की मोहर! वॉल्‍ट डिजनी इंडिया से अलग हुए सिद्धार्थ रॉय कपूर

0
265

मुंबई। अभिनेत्री विद्या बालन के पति फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने वॉल्ट डिज्नी कंपनी इंडिया के प्रबंध निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है, ताकि वह अपने व्यापारिक उद्देश्यों को पूरा कर सकें।

sidhrath-roy-kapur

महेश समत अब यह पदभार ग्रहण करेंगे। वॉल्ट डिज्नी इंटरनेशनल ने गुरूवार को यह घोषणा की है कि समत वॉल्ट डिज्नी कंपनी इंडिया के प्रबंध निदेशक के रूप में वापसी करेंगे।

वॉल्ट डिज्नी इंटरनेशनल के अध्यक्ष एंड्री बर्ड ने कहा, “महेश अपने शुरूआती दिनों से भारत में डिज्नी का मार्गदर्शन कर रहे हैं और हम संगठन में उनकी वापसी के फैसले से उत्साहित हैं।”

समत डिज्नी की अद्भुत दुनिया में लौटने के लिए उत्साहित हैं। वह 28 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे।

-आईएएनएस

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करणे के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।