Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News सोफिया हयात को विवाहित जीवन में मिला धोखा, पति को घर से...

सोफिया हयात को विवाहित जीवन में मिला धोखा, पति को घर से निकाला

0
215

मुम्बई। मॉडल से नन बनने वाली सोफिया हयात का वैवाहिक जीवन कथित तौर पर खत्म हो चुका है, जो कुछ समय पहले ही शुरू हुआ था। सोफिया हयात ने बड़ी गर्मजोशी और सकारात्मकता के साथ अपने वैवाहिक जीवन की शुरूआत की थी।

मिली जानकारी के अनुसार सोफिया हयात ने अपने पति को घर से बाहर कर दिया है और अब दोनों अलग अलग तरीके से अपना जीवन जीने के लिए कोशिश कर रहे हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोफिया हयात ने खुलासा किया था कि उसके पति ने उसको धोखा दिया है। उसके पास बिलकुल पैसे नहीं थे। वह उसके पैसों का जमकर इस्तेमाल करता था। कुछ दिनों पहले सोफिया हयात ने उसको घर का कुछ कीमती सामान बेचते हुए भी पकड़ा था।

साथ ही सोफिया हयात ने खुलासा किया था कि उसका पति उससे चोरी चोरी अपनी पूर्व प​त्नी के साथ भी बातचीत कर रहा था।

जारी हुए नये वीडियो में सोफिया हयात रोती हुई नजर आ रही हैं। सोफिया हयात ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि अलगाव के साथ निपटना मुश्किल होता है। पति और बच्चे को एक साथ खोना एक बड़ा सदमा है। इस समय रोना ठीक है। मेरा मन अब और दर्द सहन नहीं करना चाहता है।