Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News शत्रुघ्न सिन्हा के भाजपा से अलग होने पर सोनाक्षी सिन्हा की प्रतिक्रिया

शत्रुघ्न सिन्हा के भाजपा से अलग होने पर सोनाक्षी सिन्हा की प्रतिक्रिया

0
295

मुम्बई। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी से अलग होने का मन बना लिया है। इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के ​फैसले की सराहना की।

मीडिया से बातचीत करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, ‘यदि आप मौजूदा स्थिति से खुश नहीं हैं, तो आपको बदलाव की जरूरत पड़ती है और यही उन्होंने किया है। मुझे ऐसा लगता है।’

साथ ही सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, ‘उम्मीद है कि कांग्रेस के साथ जुड़ने के बाद वह पहले से अच्छा और तनावमुक्त काम करेंगे।’

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का मानना है कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने देर से फैसला लिया है। यह बहुत पहले उनको कर लेना चाहिए था।

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही करण जौहर के बैनर तले बनने वाली ​कलंक में नजर आएंगी और उसके बाद अक्षय कुमार के साथ मंगल मिशन में भी अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगी।