Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News अनुष्का शर्मा की तरह चुपचाप शादी करने के मूड में सोनम कपूर!

अनुष्का शर्मा की तरह चुपचाप शादी करने के मूड में सोनम कपूर!

0
246

मुम्बई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी के बाद मायानगरी में यदि किसी की शादी को लेकर चर्चाओं और बातों का ​बाजार गर्म है तो वह छरहरी और खूबसूरत अभिनेत्री सोनम कपूर।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम कपूर इस साल या अगले कुछ महीनों के भीतर ही शादी कर सकती हैं। यहां तक कि कपूर परिवार ने सोनम की शादी शाही तौर तरीकों से करवाने के लिए जोधपुर में पैलेस तक बुक करवा लिया है।

दिलचस्प बात यह है कि सोनम कपूर की गतिविधियां निकट भविष्य में शादी का संकेत दे रही हैं जबकि सोनम कपूर शादी करने की बात से साफ मना कर रही हैं।

हाल ही में सोनम कपूर कोलकाता में अपने कथित प्रेमी आनंद आहुजा की मां के साथ एक ज्वैलरी मॉल में देखी गई। सोनम कपूर अपनी संभवत सास के साथ राज महतानी के ज्वैलरी माल में नजर आईं।

माना जा रहा है कि गर्मियों में या नवंबर दिसंबर में सोनम कपूर और आनंद आहुजा शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Photo Shoot for ELLE India

जबकि दूसरी ओर सोनम कपूर ने एक मीडिया हाउस को शादी संबंधी पूछे सवाल पर जवाब देते हुए कहा, ‘मैं इस साल फिल्मों के अलावा कुछ और नहीं करने वाली। मेरे पास कुछ और करने का समय ही नहीं है।’

गौरतलब है कि सोनम कपूर की अगली फिल्म पैडमैन 26 जनवरी 2018 को रिलीज होने जा रही है। उसके बाद सोनम कपूर की संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म दत्त रिलीज होगी।

इसके अलावा सोनम कपूर की होम प्रोडक्शन फिल्म वीरे दी वेडिंग भी कतार में है। यह फिल्म भी इस साल ही रिलीज होगी। साथ ही, सोनम कपूर अगले महीने या मार्च से विधू विनोद चोपड़ा की फिल्म एक लड़की को देखा की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ अनिल कपूर भी नजर आएंगे।