Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News स्‍वरा भास्‍कर की नई फिल्‍म देखकर खुश हुईं सोनम कपूर

स्‍वरा भास्‍कर की नई फिल्‍म देखकर खुश हुईं सोनम कपूर

0
245

मुंबई। सोनम कपूर ने फिल्‍म रांझणा की साथी कलाकार स्वरा भास्कर की आगामी फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा’ देखी। फिल्‍म देखने के बाद सोनम कपूर ने अपनी फीलिंग सोशल मीडिया खाते पर खुलकर जाहिर की।

सोनम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘स्वरा एक अच्छी दोस्त और ऐसी इंसान है जो हमेशा मेरे साथ रही हैं। उनकी नई फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा’ जल्द आने वाली है और मैं उनका बहुत सम्मान करती है।’

नीरजा अभिनेत्री ने कहा, ‘स्वरा प्रतिभाशाली और अद्भुत हैं और तुम्हें दोस्त कहना मेरे लिए सम्मान की बात है।’

गौरतलब है कि अभिनेत्री सोनम कपूर ने बीते शनिवार को फिल्म अनारकली ऑफ आरा का पहला टीजर लांच किया।

वीरे दी वेडिंग में स्‍वरा के साथ स्‍क्रीन शेयर करने जा रही सोनम कपूर ने कहा, ‘मैंने यह फिल्म देख ली है (जाहिर है, यह मैं ही सबसे पहले देखने वाली थी) और स्वरा भास्‍कर को इस फिल्म में देखकर मैं काफी उत्साहित और हैरान हूं। महिला सशक्तीकरण को अपने सबसे मजेदार और दिल को छू लेने वाले अंदाज में देखें।’

अविनाश दास निर्देशित फिल्‍म ‘अनारकली ऑफ आरा’ 24 मार्च को रिलीज होगी।

-आईएएनएस