Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News मनाली की वादियों में सनी देओल को लुभा रहा है बच्‍चों का...

मनाली की वादियों में सनी देओल को लुभा रहा है बच्‍चों का साथ

0
223

मुम्‍बई। फिल्‍म अभिनेता और निर्देशक सनी देओल अपने पुत्र करण देओल की अगली फिल्‍म पल पल दिल के पास की शूटिंग के सिलसिले में मनाली पहुंचे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार सनी देओल का स्‍वागत मनाली में जबरदस्‍त बर्फबारी ने किया और सनी देओल ने अपने दोस्‍तों के साथ जमकर बर्फबारी का आनंद भी लिया।

कुछ कई दिनों से सनी देओल मनाली में डेरा डाले हुए हैं क्‍योंकि करण देओल की फिल्‍म पल पल दिल के पास की शूटिंग जो शुरू करनी है, जिसमें सहर बांबा मुख्‍य नायिका के रूप में नजर आएंगी।

सूत्रों का कहना है कि घातक अभिनेता अपना खाली समय स्‍थानीय स्‍कूली बच्‍चों के साथ मस्‍ती करते हुए गुजारते हैं। कभी उनको पढ़ाने तक बैठ जाते हैं और कभी उनके साथ गलियों में टहलने तक निकल जाते हैं।

Like करें  FilmiKafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।