Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News सनी देओल के बेटे की भूमिका में नजर आएंगे सिद्धार्थ निगम!

सनी देओल के बेटे की भूमिका में नजर आएंगे सिद्धार्थ निगम!

0
486

मुम्‍बई। जैसे कि हमने पहले ही आपको बताया था कि सनी देओल ( अश्विनी चौधरी की अगली फिल्‍म में हो सकते सनी देओल ) एक पिता पुत्र के रिश्‍ते पर बनने जा रही फिल्‍म में महत्‍वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है कि सनी देओल के बेटे की भूमिका टेलीविजन किशोर अभिनेता सिद्धार्थ निगम निभाएंगे।

गौरतलब है कि सिद्धार्थ निगम इससे पहले आमिर खान की फिल्‍म धूम 3 में आमिर खान के बचपन का किरदार निभा चुके हैं। इसके अलावा निगम चक्रवर्ती अशोक सम्राट टीवी धारावाहिक में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।

sunny deol

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झलक दिखला जा 9 के प्रतियोगी सिद्धार्थ निगम को निर्माता निर्देशक इस फिल्‍म के लिए संपर्क कर चुके हैं। इतना ही नहीं, सिद्धार्थ के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह भी इस किरदार को निभाने के लिए उत्‍सुक हैं।

siddharth-nigam

इस फिल्‍म की शूटिंग एक डेढ़ माह में शुरू होने की संभावना है क्‍योंकि सनी देओल के पास मेरा भारत महान, पोश्‍टर बॉयज का हिन्‍दी रीमेक और बेटे की डेब्‍यु फिल्‍म पल पल दिल के पास पाइपलाइन में हैं।