Tuesday, March 31, 2026
Home Gossip/News पराई कोख की मदद से सनी लिओनी बनी जुड़वां बच्चों की मां

पराई कोख की मदद से सनी लिओनी बनी जुड़वां बच्चों की मां

0
253

मुम्बई। ​फिल्म अभिनेत्री सनी लिओनी सरोगेसी की मदद से जुड़वां बच्चों की मां बनीं। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री सनी लिओनी ने अपने सोशल मीडिया खाते पर बच्चों की तस्वीर शेयर करते हुए की।

इससे पहले पिछले साल सनी लिओनी ने एक बच्ची को गोद लिया था। दो जुड़वां बेटों के आने से सनी लिओनी के परिवार के सदस्यों की संख्या पांच हो चुकी है।

सिने जगत की बेबी डॉल सनी लिओनी ने सोशल मीडिया पर दिल की बात जाहिर करते हुए लिखा, ‘मैंने और डेनियल ने 21 जून 2017 को योजना बनायी थी कि बहुत कम समय में हमारे तीन बच्चे हो सकते हैं। हमने योजना अनुसार कोशिश की और नतीजा मिला। अब हमारा परिवार संपूर्ण है।’

सनी लिओनी ने आगे जानकारी देते हुए लिखा, ‘हमारे बेटों ने कुछ सप्ताह पहले ही जन्म लिया है, लेकिन, यह हमारी आंखों और दिल में कई वर्षों से जीवित हैं।’

साथ ही अभिनेत्री सनी लिओनी ने स्पष्ट किया कि अशेर और नोह दोनों ही उनके जैविक बच्चे हैं। इसके लिए हमने बहुत पहले ही सरोगेसी प्रक्रिया को अपना लिया था। इसके अलावा सनी लिओनी बेटी का नाम निशा है, जिसको अभिनेत्री ने पिछले साल गोद लिया था।