Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News ऐसे वर्ल्‍डवाइड रिलीज होगी सनी लियोन पर बनीं दस्‍तावेजी फिल्‍म

ऐसे वर्ल्‍डवाइड रिलीज होगी सनी लियोन पर बनीं दस्‍तावेजी फिल्‍म

0
364

मुंबई। भले ही हाल में सनी लियोन ने स्‍वयं के जीवन पर बनीं दस्‍तावेजी फिल्‍म से स्‍वयं को अलग कर लिया हो और दुआ की हो कि भारतीय दर्शकों तक यह फिल्‍म न पहुंच सके। लेकिन, इस मामले में दिलचस्‍प अपडेट सामने आया है, जिससे अब इस फिल्‍म को दुनिया भर में बड़े आराम से देखा जा सकेगा।

जी हां, सनी लियोन पर दस्‍तावेजी फिल्‍म बनाने वाले दिलीप मेहता ने स्‍पॉटबॉयई डॉट कॉम के साथ विशेष बातचीत के दौरान खुलासा कि उनकी फिल्‍म, जो सनी लियोन के जीवन पर बनी है, जल्‍द ही नेटफलिक्‍स और आईट्यून पर उपलब्‍ध होगी।

sunny-leone-009

नेटफलिक्‍स और आईट्यून ने इस फिल्‍म को प्रसारित करने के अधिकार सनी लियोन दस्‍तावेजी फिल्‍म निर्माताओं से खरीद लिए हैं। दिलीप मेहता ने खुलासा किया कि सनी लियोन ने फिल्‍म शूट के दौरान कोई एतराज व्‍यक्‍त नहीं किया था। लेकिन, अब उनके एतराज के पीछे के कारण उनकी समझ से परे हैं।

हालांकि, मेहता ने स्‍वीकार किया कि सनी लियोन ने टीआईएफएफ प्रीमियर से कुछ दिन पहले उनको बुलाया था और फिल्‍म में कुछ सुधार करने की अपील की थी। लेकिन, समय के आभाव के कारण ऐसा करना मुश्‍किल था।

सनी लियोन दस्‍तावेजी फिल्‍म मुम्‍बई में शुरू हो चुके मामी फिल्‍म फेस्‍टीवल में दिखाई जाएगी और इस फिल्‍म में सनी लियोन के नर्सिंग स्‍कूल से पॉर्न इंडस्‍ट्री में जाने और फिल्‍म बॉलीवुड में आने तक की कहानी को दर्शाया गया है।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करणे के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।