Monday, March 30, 2026
Home Gossip/News Hot! सनी लियोन के शरीर में बहुत ज्‍यादा गर्मी, स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ा

Hot! सनी लियोन के शरीर में बहुत ज्‍यादा गर्मी, स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ा

0
323

मुंबई। बेईमान लव अभिनेत्री सनी लियोन का स्‍वास्‍थ्‍य गड़बड़ा गया है। अस्‍वस्‍थ अभिनेत्री सनी लियोन को डॉक्‍टर ने कुछ चीजों से परहेज करने को कहा है। जी हां, डॉक्टर ने सनी लियोन को शुद्ध शाकाहारी लेने की सलाह दी है।

जिस्‍म 2 अभिनेत्री सनी लियोन ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं अस्वस्थ हूं और मेरे रक्त को शुद्ध करने की जरूरत है। मेरे शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी है। इसलिए मैं खास चाय पी रही हूं, जो बेहद बेस्वाद है।’

Sunny Leone 002

अगले ट्वीट में सनी लियोन ने बेस्‍वाद चाय का जिक्र करते हुए लिखा, ‘दुखद सुबह! मेरे पारंपरिक चीनी डॉक्टर ने मुझे कैफीन, शराब, दुग्ध पदार्थ, मांसाहार (मैं शाकाहारी हूं, इसलिए इसमें कोई परेशानी नहीं है) और कोई भी मसालेदार भोजन लेने से मना किया है।’

चीनी चिकित्‍सा पद्धति की प्रशंसा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘मैं पारंपरिक चीनी चिकित्सा पद्धति को सही मानती हूं और मुझे लगता है कि यह ईश्वर का मुझे यह कहने का तरीका है कि मैं शराब, कैफीन जैसी हानिकारक चीजों से दूर रहूं।’ -आईएएनएस

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।