Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News बेबी डॉल सनी लिओनी बोलीं, ‘कोई धंधा छोटा नहीं होता, और…’

बेबी डॉल सनी लिओनी बोलीं, ‘कोई धंधा छोटा नहीं होता, और…’

0
281

मुम्‍बई। बॉलीवुड में अन्‍य अभिनेत्रियों की तरह पैर जमाने के लिए संघर्षरत अभिनेत्री सनी लिओनी जल्‍द ही फिल्‍म रईस में आइटम नंबर करती नजर आएंगी।

अभिनेता शाह रुख खान अभिनीत फिल्‍म रईस का प्रचार करने में सनी लिओनी भी पीछे नहीं रह रहीं हैं। जी हां, हाल ही में ट्विटर पर सनी लिओनी ने एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें सनी लिओनी एक डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। – #SelfiewithSunny! चल सेल्‍फी ले ले रे, सनी लिओनी का नया ऑफर

दिलचस्‍प बात तो यह है कि इस संवाद को फिल्‍म में शाह रुख खान ने बोला है, और वीडियो में भी आवाज शाह रुख खान की हैं। लेकिन, अदाएं और हाव भाव सनी लिओनी के हैं।

इस वीडियो में सनी लिओनी कहती हैं, ”अम्‍मी जान कहती थीं, ‘कोई धंधा छोटा नहीं होता, और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता”। गौरतलब है कि फिल्‍म रईस 25 जनवरी को रिलीज होगी।