Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News फिल्‍म नूर में नजर आएंगी सनी लियोनी

फिल्‍म नूर में नजर आएंगी सनी लियोनी

0
276

मुंबई। अभिनेत्री सनी लियोनी, सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत आगामी फिल्म ‘नूर’ में अतिथि भूमिका में होंगी।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म ‘नूर’ में वह ग्लैमरस बॉलीवुड अभिनेत्री का किरदार निभाएंगी।”

Sunny Leone 003

यह पहली बार होगा जब ‘दबंग’ अभिनेत्री सनी लियोनी संग दिखाई देंगी। सनी ने कहा,”सोनाक्षी के साथ ‘नूर’ की शूटिंग मजेदार थी और मैं पूरी टीम को शुभकामनाएं देती हूं।”

सुनील सिप्पी द्वारा निर्देशित ‘नूर’ में सोनाक्षी एक पत्रकार की भूमिका में हैं। इसमें शिबानी दांडेकर, कानन गिल और पूरब कोहली प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म सात अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी।

-आईएएनएस