Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News सनी लियोनी पर बनेगी बायोपिक

सनी लियोनी पर बनेगी बायोपिक

0
177

मुंबई। पॉर्न इंडस्‍ट्री से निकलकर बॉलीवुड में कदम रख चुकी सनी लियोनी के जीवन पर फिल्‍म बनने की संभावनाएं प्रकट की जा रही हैं। जी हां, ख़बर है कि सनी लियोनी के जीवन पर अभिषेक शर्मा फिल्‍म बनाने जा रहे हैं।

sunny lip kiss big

ख़बरों के अनुसार इस फिल्‍म में सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर भी नजर आएंगे और फिल्‍म का निर्माण स्‍वयं दंपति करेंगे। चर्चा है कि इस फिल्‍म में सनी के संघर्षमय जीवन से लेकर एक बॉलीवुड अभिनेत्री बनने तक के महत्‍वपूर्ण पहलूओं को दिखाया जाएगा।

भले ही सनी लियोनी आज जानी मानी हस्‍ती बन चुकी हैं। मगर, उनका अतीत काफी संघर्षों और उतार चढ़ावों से भरा हुआ है। ख़बर है कि यदि सब कुछ अच्‍छा रहा तो जल्‍द फिल्‍म की शूटिंग शुरू हो सकती है।