Tuesday, April 14, 2026
Home Gossip/News इस ख़ान के हिस्‍से आया सनी का रोमांस

इस ख़ान के हिस्‍से आया सनी का रोमांस

0
236

मुम्‍बई। आमिर ख़ान के साथ डिनर कर, शाह रुख़ ख़ान की रईस में स्‍पेशल सॉन्‍ग चुकी सनी लियोन अब तीसरे ख़ान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

Sunny leone 005
फिल्‍म ‘वन नाइट स्‍टैंड’ ने भले ही बॉक्‍स ऑफिस पर आते ही दम तोड़ दिया हो, मगर, सनी लियोन का सितारा बुलंद है। और सनी लियोन अपने रियलिटी शो ‘स्पिलिट्सविला’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं और बेईमान इश्‍क भी रिलीज होने की लाइन में है।

इस दौरान सनी लियोन को एक फिल्‍म ऑफर हुई है। जी हां, इस फिल्‍म में बॉलीवुड का एक ख़ान सनी लियोन के साथ ऑन स्‍क्रीन रोमांस करता नजर आएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजीव वालिया सनी लियोन को लेकर फिल्‍म बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग अगस्‍त में शुरू होने की संभावना है। तेरा इंतजार नामक फिल्‍म में सनी लियोन के को-स्‍टार अरबाज ख़ान होंगे।