Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News ‘राबता’ के सेट पर घायल हुए सुशांत

‘राबता’ के सेट पर घायल हुए सुशांत

0
271

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत फिल्म ‘राबता’ की आखिरी चरण की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। एक खतरनाक स्टंट करने के दौरान सुशांत (30) को दाहिने घुटने में पांच दिन पहले चोट लग गई।

Sushantsingh rajput

सुशांत ने एक बयान में कहा, “हमने कड़ी मेहनत की थी और मैं हर बार अच्छी तरह से स्टंट कर सका था, लेकिन दुर्भाग्यवश शूटिंग वाले दिन मूसलाधार बारिश हो रही थी और जमीन में काफी फिसलन थी। इसी वजह से चोट लग गई। लेकिन, मुझे इस बात की खुशी है कि हम फिर भी योजना के मुताबिक सीन को खत्म कर सके। ”

चिकित्सकों ने सुशांत की चोट को देखते हुए उन्हें एक महीने तक दौड़ने और ज्यादा व्यायाम करने से मना किया है। दिनेश विजन निर्देशित फिल्म ‘राबता’ में कीर्ति सैनन भी हैं।

-आईएएनएस