Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News एकता कपूर की फिल्‍म से बाहर हो सकते हैं सुशांतसिंह राजपूत!

एकता कपूर की फिल्‍म से बाहर हो सकते हैं सुशांतसिंह राजपूत!

0
200

मुम्‍बई। पिछले दिनों ख़बर थी कि फिल्‍मकार अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्‍म केदारनाथ में सुशांतसिंह राजपूत नजर आ सकते हैं, जिसका निर्माण एकता कपूर का बैनर करने वाला है। लेकिन, इस मामले में एक नया चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है।

चर्चा है कि फिल्‍म केदारनाथ के लिए एमएस धोनी द अनटोल्‍ड स्‍टोरी अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत ने काफी बड़ी रकम मेहनताने के रूप में मांगी है। सुशांतसिंह राजपूत की फीस ने फिल्‍म निर्माता को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

बैनर से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एकता कपूर और उनकी फिल्‍म निर्माता कंपनी के प्रतिनिधि इस मामले में सुशांतसिंह राजपूत से बात करेंगे यदि अभिनेता अपनी फीस को कम करने के लिए तैयार नहीं होते हैं तो एकता कपूर इस फिल्‍म को किसी अन्‍य एक्‍टर के साथ शुरू करेंगी।

गौरतलब है कि एकता कपूर के बैनर ने पिछले कुछ समय दौरान एक के बाद एक फ्लॉप फिल्‍में दी हैं, जिसके कारण एकता कपूर अब कोई बड़ा रिस्‍क लेने को तैयार नहीं हैं। इतना ही नहीं, एकता कपूर ने रिया कपूर की फिल्‍म वीरे दी वेडिंग से भी हाथ पीछे खींच लिए थे।

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।