Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News रोमियो अकबर वॉल्टर से बाहर हुए सुशांत सिंह राजपूत, इस अभिनेता को...

रोमियो अकबर वॉल्टर से बाहर हुए सुशांत सिंह राजपूत, इस अभिनेता को मिली एंट्री!

0
225

मुम्बई। इसी साल मार्च महीने में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी आगामी फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर के दमदार पोस्टर जारी करके अपने प्रशंसकों को रोमांच और बेकरारी से भर दिया था।

लेकिन, इस मामले में जो नयी बात सामने आयी है, वो काफी चौंकाने वाली है। ख़बर है कि सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म से अलग हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने रोमियो अकबर वॉल्टर से डेट की किल्लत के कारण हाथ खींच लिया है।

असल में सुशांत सिंह राजपूत के पास पहले से काफी फिल्में हैं, जिनकी शूटिंग अपने पूर्व तय समय से लेट चल रही है।

सुशांत सिंह राजपूत की जगह रोमियो अकबर वॉल्टर में अमिताभ बच्चन के पुत्र और अभिनेता अभिषेक बच्चन नजर आएंगे।

​जैसा कि हम जानते हैं कि फिल्म का निर्माण बंटी वालिया की पत्नी यानेसा वालिया कर रही हैं और बंटी वालिया अभिषेक बच्चन के अच्छे दोस्त हैं।

ऐसे में जब सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म से हाथ पीछे खींचते तो अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म की पटकथा समझकर इसको करने के लिए हां कर दी है।

बता दें कि फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर 1971 की सत्य घटनाओं पर आधारित एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है और फिल्म को अगले साल रिलीज करने की घोषणा पहले ही हो चुकी है।