Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News सुशांतसिंह राजपूत बनेंगे रॉ एजेंट! फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक जारी

सुशांतसिंह राजपूत बनेंगे रॉ एजेंट! फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक जारी

0
266

मुम्‍बई। एमएस धोनी द अनटोल्‍ड स्‍टोरी में महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभा चुके सुशांतसिंह राजपूत की अगली फिल्‍म सच्‍ची घटनाओं पर आधारित होगी, जिसका फर्स्‍ट लुक सामने आ चुका है।

फिल्‍मकार रॉबी गरेवाल निर्देशित फिल्‍म रोमियो अकबर वॉल्‍टर में अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत एक दमदार किरदार में नजर आएंगे।

जानकारी के अनुसार फिल्‍म में सुशांत सिंह राजपूत एक रॉ एजेंट की भूमिका में हो सकते हैं। दिलचस्‍प बात तो यह है कि इससे पहले सुशांतसिंह राजपूत फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ में जासूस का किरदार अदा कर चुके हैं।

इस फिल्‍म की शूटिंग इस साल शुरू होने की संभावना है। हालांकि, फिल्‍म अगले साल रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि रॉबी गरेवाल निर्देशित फिल्‍म की कहानी 1971 की लड़ाई के दौरान जासूसों की भूमिका के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

फिलहाल, अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत चंदा मामा दूर के के लिए तैयारियां करने में व्‍यस्‍त हैं।

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।