Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News ऋतिक की पूर्व पत्‍नी सुजैन के खिलाफ FIR दर्ज

ऋतिक की पूर्व पत्‍नी सुजैन के खिलाफ FIR दर्ज

0
212

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्‍नी सुजैन ख़ान एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन, इस बार किसी गलत वजह के कारण चर्चा का विषय बनीं हुई हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 37 वर्षीय डिजाइनर और उद्यमी सुजैन ख़ान के खिलाफ पणजी पुलिस ने 1.87 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Sussanne Khan 001
पुलिस शिकायत के अनुसार, रियल एस्‍टेट कंपनी Emgee Properties के प्रबंधक भागीदार मुदित गुप्‍ता ने दावा किया है कि अभिनेता की पूर्व पत्‍नी सुजैन ख़ान ने अपने आपको वास्‍तुकार बताते हुए उनकी कंपनी के साथ एक अनुबंध किया है।

जानकारी के अनुसार अभिनेता की पूर्व पत्‍नी और कंपनी के बीच सितंबर 2013 में वास्तु और डिजाइन सेवाओं के लिए लिखित तौर पर करार हुआ था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सुजैन ख़ान अनुबंध में निर्धारित किए समय के अंदर प्रोजेक्‍ट सपुर्द करने में असफल रही हैं।

हालांकि,  बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्‍नी सुजैन ख़ान ने मामले में प्रतिक्रिया देते हुए उपरोक्‍त आरोपों को गलत, किसी अन्‍य मंशा से प्रेरित और निरर्थक बताया है।