Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News इस सुपर स्टार के कहने पर स्वरा भास्कर ने साइन की अनारकली...

इस सुपर स्टार के कहने पर स्वरा भास्कर ने साइन की अनारकली आॅफ आरा

0
190

मुम्बई। जैसा कि हम आपको अपनी पिछली रिपोर्ट में बता चुके हैं कि स्वरा भास्कर अनारकली आॅफ आरा के लिए पहली पसंद नहीं थीं। अब इस फिल्म से जुड़ा एक और तथ्य सामने आया है कि स्वरा भास्कर ने इस फिल्म को एक सुपर स्टार के कहने पर साइन किया।

निल बट्टे सन्नाटा अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा,’जब मुझे अविनाश दास निर्देशित अनारकली आॅफ आरा का आॅफर मिला, उस समय में सलमान खान के साथ प्रेम रत्न धन पायो की शूटिंग कर रही थी। इस संबंध में मैंने सलमान खान से चर्चा की। सलमान खान ने कहा, कर लो फिल्म बढ़िया है।’

गौरतलब है कि प्रेम रत्न धन पायो में स्वरा भास्कर ने सलमान खान की सौतेली बहन राजकुमारी चंद्रिका का किरदार निभाया था। इस फिल्म में स्वरा भास्कर की दोस्त सोनम कपूर मुख्य भूमिका में थी।

फिल्म अनारकली आॅफ आरा में स्वरा भास्कर का किरदार काफी बोल्ड है और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड 11 कटों की सलाह निर्माता निर्देशकों को दे चुका है। फिल्म 24 मार्च 2017 को रिलीज होने जा रही है।