Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News इतिहास से तोड़ मरोड़ करने वाले संघी भक्तों को स्वरा भास्कर का...

इतिहास से तोड़ मरोड़ करने वाले संघी भक्तों को स्वरा भास्कर का करारा जवाब!

0
287

मुम्बई। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ करके लोगों तक गलत जानकारी पहुंचाने का अभियान चल रहा है। इस अभियान का शिकार आम लोग ही नहीं बल्कि सिनेमा जगत की हस्तियां भी हो रही हैं।

इस बात का पता स्वरा भास्कर के एक बयान से लगाया जा सकता है, जिसमें अभिनेत्री ने गलत जानकारी देने वालों को लताड़ लगाई है।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया खाते से पोस्ट करते हुए लिखा, ‘संघी भक्तों के लिए मेरी प्रतिक्रियाएं, जब वह गलत जानकारी के साथ या तथ्यों को गलत तरीके से पेश करते हुए इतिहास को पुन:लिखते हैं!!!! मछली जल की रानी है, पिछली यादें, उन पलों में से एक।’

अभिनेत्री स्वरा भास्कर बेबाक राय रखने वाली सिनेमा हस्तियों में शामिल हैं। स्वरा भास्कर अगले साल वीरे दी वेडिंग में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।