Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News स्‍वरा भास्‍कर के साथ भी एयरपोर्ट पर हो चुकी है ऐसी हरकत

स्‍वरा भास्‍कर के साथ भी एयरपोर्ट पर हो चुकी है ऐसी हरकत

0
309

मुम्‍बई। पर्दे पर बेबाक और बिंदास दिखने वाली अदाकाराओं को अपनी रील इमेज के कारण पर्दे के पीछे काफी कुछ झेलना पड़ता है। अनारकली ऑफ आरा में यौन शोषण पीड़ित नाचने वाली का किरदार निभा चुकीं स्‍वरा भास्‍कर को भी गुजरात यात्रा दौरान कड़वा अनुभव हो चुका है।

हाल ही में दिए एक साक्षात्‍कार में स्‍वरा भास्‍कर ने खुलासा किया कि जब वह सलमान खान अभिनीत फिल्‍म प्रेम रत्‍न धन पायो के प्रचार के लिए गुजरात के राजकोट शहर में पहुंची तो एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए उसको भी छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस मौके पर अभिनेत्री को अनुपम खेर का सहारा मिल गया था, जिनकी मदद से अभिनेत्री सुरक्षित अपनी कार तक पहुंची।

बकौल स्‍वरा भास्‍कर, सलमान खान को देखने के लिए एयरपोर्ट प्रशंसक बड़ी तादाद में मौजूद थे। मैं अन्‍य कलाकारों के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थी। अचानक मुझे एहसास हुआ कि किसी ने मुझे गलत मंशा के साथ स्‍पर्श किया है। अभिनेत्री का मानना है कि यौन हिंसा या छेड़छाड़ ऐसी घटना है, जिससे हर भारतीय महिला को कभी ना कभी दो-चार होना पड़ता है।

खुलासा! 13 साल की उम्र में इस गंदी हरकत का शिकार हुईं सोनम कपूर

गौरतलब है कि अनारकली ऑफ आरा में जबरदस्‍त अभिनय करने वाली स्‍वरा भास्‍कर जल्‍द ही सोनम कपूर और करीना कपूर के साथ वीरे दी वेडिंग में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।