Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News वीरे दी वेडिंग में स्‍लिम नजर आएंगी स्‍वरा

वीरे दी वेडिंग में स्‍लिम नजर आएंगी स्‍वरा

0
225

मुंबई। जी हां, निल बटे सन्‍नाटा अभिनेत्री स्वरा भास्कर वजन घटाने पर ध्‍यान केंद्रित कर रही हैं। दरअसल, वीरे दी वेडिंग में उनका किरदार थोड़ा सा स्‍लिम है।

यहां एक इवेंट में स्वरा ने अपनी फिल्म के बारे में कहा, “आशा है कि इस सितम्बर में हम फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। मैं काफी उत्साहित हूं। तैयारियां जारी हैं। मुझे वजन घटाने के लिए कहा गया है। इसलिए, मेरा पूरा ध्यान इस ओर है।” ‘वीरे दी वेडिंग’ में स्वरा भास्‍कर के अलावा सोनम कपूर, करीना कपूर और शिखा ताल्सानिया भी हैं।

swara bhaskar 007

करीना जल्द ही मां बनने वाली हैं। फिल्म की पूरी टीम उनकी खास देखभाल किस प्रकार कर रही है? इस सवाल पर स्वरा ने कहा, “मैं आश्वस्त हूं कि हम उनका हर प्रकार से ख्याल रखेंगे। उनकी पसंद की हर चीज उन्हें खिलाएंगे।”

करीना के मां बनने की खबर के बाद इस फिल्म की शूटिंग करने पर अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, फिल्म की निर्माता रिया कपूर ने इस बात को स्पष्ट किया कि करीना काफी पेशेवर हैं और वह इसकी शूटिंग पूरी करेंगी। इसलिए फिल्म में उन्हें शामिल करने पर टीम को गर्व है।

फिल्म की कहानी के बारे में स्वरा ने कहा कि यह एक सशक्त और मनोरंजक कहानी है। फिल्म के निर्देशक शशांक घोष हैं।

-आईएएनएस