Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News हाय रब्‍बा! अजय देवगन ने नहीं बसने दिया अभिनेत्री तब्‍बू का घर

हाय रब्‍बा! अजय देवगन ने नहीं बसने दिया अभिनेत्री तब्‍बू का घर

0
420

मुम्‍बई। विजयपथ कलाकार तब्‍बू और अजय देवगन की जोड़ी पर्दे पर खूब जंचती है। जल्‍द ही दिनों गोलमाल अगेन में स्‍क्रीन शेयर करते हुए भी नजर आएंगे। लेकिन, हाल ही में तब्‍बू ने अजय देवगन को लेकर एक चौंका देने वाला खुलासा किया है।

बॉलीवुड अदाकारा तब्‍बू अभी भी कुंवारी हैं और इसके लिए वह अजय देवगन को जिम्‍मेदार मानती हैं। हाल ही में दिए एक साक्षात्‍कार के दौरान तब्‍बू ने इस बात का खुलासा किया।

मुम्‍बई मिरर को दिए इंटरव्‍यू के अनुसार, तब्‍बू के कजिन समीर आर्य और अजय देवगन दोनों पड़ोसी थे। उनदिनों तब्‍बू भी जवान हुआ करती थी। समीर और अजय जासूसों की तरह उसका पीछा करते थे और उसके साथ बात करने वाले हर लड़के की धुनाई कर देते थे।

क्‍या इस फिल्‍मी सितारे के कारण अविवाहित रह गईं तब्‍बू?

अजय देवगन और समीर आर्य की ऐसी हरकतों के कारण तब्‍बू लड़कों से अधिक घुलमिल नहीं सकी और अपने लिए एक अच्‍छा जीवन साथी नहीं चुन सकी। इस इंटरव्‍यू में तब्बू ने कहा कि इस बात का अजय देवगन और समीर आर्य को अफसोस होगा।