Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News निर्देशन में हाथ अजमाएंगे हिमांशु शर्मा

निर्देशन में हाथ अजमाएंगे हिमांशु शर्मा

0
402

मुंबई। कंगना रनौत अभिनीत ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ फिल्म के लेखक हिमांशु शर्मा अगले साल निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। हिमांशु को इस फिल्म की पटकथा और बेहतरीन संवाद लिखने के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया।

यह पूछे जाने पर कि निर्देशक कब बनेंगे? हिमांशु ने आईएएनएस को बताया, “मैं एक निर्देशक के रूप में असफल हो सकता हूं, लेकिन मेरे ख्याल से मैं निर्देशन कर सकता हूं। मैं अभी एक पटकथा लिख रहा हूं और अगर सब कुछ सही रहा, तो 2017 में एक फिल्म का निर्देशन करूंगा।”

himanshu sharma Aanand L RAI
उन्होंने कहा, “फिलहाल मैं अभी आनंद एल. राय के लिए एक पटकथा लिख रहा हूं और इसे पूरा करने के बाद मैं अपनी फिल्म शुरू करूंगा। अगले साल इस संबंध में कलाकारों से भी संपर्क करूंगा।”

शर्मा से जब पूछा गया कि क्या आनंद उनकी फिल्म का निर्माण करेंगे? उन्होंने कहा, “मैं आशा करता हूं कि वह ऐसा करें और मेरी पहली फिल्म में अपनी शुभकामनाएं व पैसे लगाएं।” (आईएएनएस)