Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News ‘टीई3एन’ का फर्स्‍ट लुक

‘टीई3एन’ का फर्स्‍ट लुक

0
225

te3n vidhya balan

मुंबई। रिभू दासगुप्ता की आगामी फिल्म ‘टीई3एन’ का पहला पोस्टर जारी हो चुका है और इसमें महानायक अमिताभ बच्चन व नवाजुद्दीन सिद्दीकी कोलकाता की गलियों में एक नीला स्कूटर चलाते दिख रहे हैं।

अमिताभ ने यह पोस्टर शनिवार रात ट्विटर पर शेयर किया, जिसमें पृष्ठभूमि में कोलकाता की चर्चित पीली टैक्सियां व ट्रैम भी दिखाई दे रही हैं। अमिताभ ने ट्विटर पर पोस्टर के साथ लिखा, “फिल्म ‘टीई3एन’ का पहला जारी पोस्टर।”

te3n nawazuddin

फिल्म के निर्माता सुजॉय घोष ने यह भी बताया कि इसमें अभिनेत्री विद्या बालन एक ‘अतिथि भूमिका’ में नजर आएंगी। फिल्म 10 जून को रिलीज होगी।

te3n movie

एक बात तो पक्‍की है कि बंगाली निर्देशक के साथ अमिताभ बच्‍चन ‘पीकू’ जैसी किसी बंगाली पृष्‍ठभूमि वाली दिल को छूने वाली कहानी के साथ नजर आने वाले हैं।

te3n amitabh bachchan

-आईएएनएस