Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News जरा सोचिए! यदि मुन्‍ना माइकल का रिहर्सल इतना धांसू है तो फिल्‍म...

जरा सोचिए! यदि मुन्‍ना माइकल का रिहर्सल इतना धांसू है तो फिल्‍म कितनी होगी

0
275

मुम्‍बई। बागी अभिनेता टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्‍म मुन्‍ना माइकल केवल डांस फिल्‍म नहीं है बल्‍कि इसमें एक्‍शन का भी जबरदस्‍त छौंक मारा गया है।

फिल्‍म मुन्‍ना माइकल का हाल ही में एक एक्‍शन रिहर्सल सीन, जिसमें टाइगर श्रॉफ दिल्‍ली आगरा मार्ग पर एक इमारत के सामने खड़े होकर जबरदस्‍त एक्‍शन करते हुए नजर आ रहे हैं, सामने आया है, जिसको कुछ मीडिया हाउस वायरल और क्‍लाईमैक्‍स लीक के नाम से प्रचारित कर रहे हैं।

असल में, इस रिहर्सल सीन को फिल्‍म निर्माता विक्‍की रजानी  ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था, जो फिल्‍म मुन्‍ना माइकल के निर्माता हैं और NextGenFilms के निदेशक हैं।

नवोदित अभिनेत्री निधि अग्रवाल, टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दिकी अभिनीत फिल्‍म मुन्‍ना माइकल का निर्देशन सब्‍बीर खान कर रहे हैं।