Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News ​यमला पगला दीवाना फिर से की रिलीज डेट बदली, अब इस तारीख...

​यमला पगला दीवाना फिर से की रिलीज डेट बदली, अब इस तारीख को होगी रिलीज

0
285

मुम्बई। धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल ​अभिनीत फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है, जो पहले 15 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली थी।

जानकारी अनुसार ​फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से अब 15 अगस्त 2018 की जगह 31 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।

जारी एक प्रेस बयान में सनी देओल ने कहा, ’15 अगस्त 2018 को गोल्ड और सत्यमेव जयते दो देश प्रेम से जुड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, ऐसे में यमला पगला दीवाना फिर से की रिलीज डेट को आगे बढ़ाना पड़ रहा है। इसके अगले सप्ताह हमारे मित्र निर्देशक अनिल शर्मा के पुत्र उत्कर्ष की डेब्यु फिल्म जीनियस रिलीज हो रही है, जिसके साथ देओल परिवार खड़ा हुआ है। ऐसे में यमला पगला दीवाना फिर से 31 अगस्त 2018 को रिलीज करने पर विचार किया गया है।’

दिलचस्प बात तो यह है कि 31 अगस्त 2018 को यमला पगला दीवाना फिर से अकेली रिलीज नहीं होगी क्योंकि इस तारीख़ को श्रद्धा कपूर राजकुमार राव अभिनीत स्त्री, आयुष्मान खुराना की अंधाधुंध और शाहिद कपूर की बत्ती गुल मीटर चालू रिलीज होने जा रही है।