Sunday, March 22, 2026
Home Gossip/News स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2 बनेंगे टाइगर

स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2 बनेंगे टाइगर

0
324

फिल्‍म निर्माता करण जौहर स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर का अगला संस्‍करण बनाने के लिए कमर कस चुके हैं। इस फिल्‍म में जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ को लेने की तैयारी है।

करण जौहर के करीबी सूत्रों ने बताया कि फिल्‍म की पटकथा पर काम शुरू करने के आदेश दे दिए गए हैं एवं फिल्‍म की पटकथा टाइगर श्रॉफ को ध्‍यान में रखकर लिखी जाएगी।

गौरतलब है कि करण जौहर ने वर्ष 2012 में वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर स्टूडेंट ऑफ द ईयर बनाई थी। इस फिल्म से तीनों सितारों ने अपने करियर की शुरूआत की थी।

इसके अलावा सिद्धार्थ मल्‍होत्रा एवं आलिया भट्ट करण जौहर की अगली फिल्‍म ‘कपूर एंड सन्‍स’ में काम कर रहे हैं।