Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News जब शादीशुदा टिस्‍का चोपड़ा को आया ऑनलाइन शादी का प्रस्‍ताव

जब शादीशुदा टिस्‍का चोपड़ा को आया ऑनलाइन शादी का प्रस्‍ताव

0
457

मुंबई। कुछ चेहरों पर मुस्‍कराहट और खिलखिलाहट उम्र को हावी नहीं होने देती, उन चेहरों में एक चेहरा टिस्‍का चोपड़ा का है, जिसको देखकर कोई भी फिदा हो जाए। एक दीवाने ने तो अभिनेत्री टिस्‍का चोपड़ा को ऑनलाइन प्रपोज भी कर डाला।

दिलचस्‍प बात तो यह है कि संजय चोपड़ा संग सात फेरे ले चुकीं टिस्का चोपड़ा इसके लिए तैयार भी हो गई हैं।

दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने टिस्‍का चोपड़ा से ट्विट के जरिये कहा, ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’

tisca chopra

अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने जवाब में पोस्ट किया, ‘मैं इसका इंतजार कर रही थी। धन्यवाद, हां मैं तैयार हूं मुझे अपना विवरण दें। मेरे पति भी देखना चाहते हैं कि मैं किसके लिए उन्हें छोड़ रही हूं।’

‘तारे जमीं पर’, ‘किस्सा’ और ‘रहस्य’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए सराही जा चुकीं अभिनेत्री मजाकिया अंदाज में कहा कि वह इस प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही थीं।

एक बच्ची की मां वर्ष 2017 के अमेजन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडब्लू)में डिजाइनर कविता भारतीय के लिए शॉजस्टॉपर बनीं।

उल्लेखनीय है कि पांच-दिवसीय महोत्सव बुधवार से शुरू हुआ और वह शुक्रवार को रैंप पर वॉक करेंगे। टिस्का चोपड़ा फिलहाल लघु फिल्म ‘चटनी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। -आईएएनएस