Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News उड़ता पंजाब का firstlook जारी

उड़ता पंजाब का firstlook जारी

0
214

अभिनेता शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका वाली आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का पहला लुक जारी हो गया है। इसमें वह एक पंजाबी रॉक स्टार की तरह नजर आ रहे हैं। फिल्म में शाहिद ‘टॉमी सिंह’ का किरदार निभा रहे हैं।

शाहिद ने अपने इस लुक को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, “मिलना है टॉमी सिंह से?”

IMG_20160412_185809
अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म में करीना कपूर, आलिया भट्ट, पंजाब के जाने-माने अभिनेता-गायक दलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं। ‘जब वी मेट’ के बाद एक बार फिर शाहिद और करीना को साथ काम करते देखा जाएगा।

फैंटम प्रोडक्शन हाउस और बालाजी मोशन निर्मित ‘उड़ता पंजाब’ 17 जून को रिलीज होगी।