Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News उर्वशी रौतेला करेंगी सिल्‍वर स्‍क्रीन पर एक्‍शन

उर्वशी रौतेला करेंगी सिल्‍वर स्‍क्रीन पर एक्‍शन

0
269

मुंबई। ख़बर है कि ‘सनम रे’ अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी अगली फिल्म के लिए मार्शल आर्ट और किक बॉक्सिंग सीख रही हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रौतेला की अगली फिल्‍म एक्शन से भरपूर होगी। इस फिल्‍म को लेकर उर्वशी आज कल कुछ ज्‍यादा ही मेहनत कर रही हैं। इतना ही नहीं, इस फिल्‍म के लिए उर्वशी ने अपने खान पान में भी बड़े बदलाव किए हैं।

urvashi rautela 001

यदि सब कुछ ठीक रहा तो रौतेला जल्‍द ही सिल्‍वर स्‍क्रीन पर एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी। हालांकि, उर्वशी की इस आगामी फिल्‍म के संबंध में अन्‍य जानकारी प्राप्‍त नहीं हुई।

गौरतलब है कि उर्वशी ने बॉलीवुड में डेब्यू सनी देओल के अपोजिट एक्शन फिल्म ‘सिंह साब दि ग्रेट’ से किया था।

इसके बाद उर्वशी ‘भाग जॉनी भाग’ आई, मगर, सिने बॉक्‍स पर पानी तक नहीं मांगा। हालांकि, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ से उर्वशी को काफी उम्‍मीदें हैं।