Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News विद्या बालन लालची अभिनेत्री हैं!

विद्या बालन लालची अभिनेत्री हैं!

0
257

मुंबई। चौंकिए मत! ऐसा हम नहीं, स्‍वयं विद्या बालन कह रही हैं। जी हां, अपनी पहली मराठी फिल्‍म ‘एक अलबेला’ के गीत को लांच करते समय अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा कि वे एक लालची अभिनेत्री हैं।

विद्या बालन ने अपनी पहली मराठी फिल्म ‘एक अलबेला’ के गीत ‘शोला जो भड़के’ के लांच पर कहा, “मैं मराठी फिल्म करना चाहती हूं, क्योंकि मैं मुंबई से हूं। मेरा जन्म यहीं हुआ, मैं यहीं पली-बढ़ी हूं, मैं यहां की संस्कृति को पहचानती हूं। मेरे लिए इससे बेहतर मराठी फिल्म कोई और नहीं हो सकती थी। मैं मराठी फिल्मों की पटकथा पढ़ रही हूं।”

ek albela
उन्होंने कहा, “मैं एक मलयाली फिल्म भी कर रही हूं, जो एक बायोपिक है। मैं एक लालची अभिनेत्री हूं। मुझे जहां भी कोई अच्छा किरदार मिलेगा, मैं फौरन उसे करने के लिए तैयार हो जाऊंगी।”

‘एक अलबेला’ में विद्या अभिनेत्री गीता बाली की भूमिका में हैं।

उन्होंने कहा, “जब मुझे इस फिल्म का प्रस्ताव मिला तो उस वक्त मैं काफी घबरा गई थी। मैं गीता बाली की तरह नहीं दिखती हूं लेकिन मैंने उनकी तरह दिखने की कोशिश की। मुझे उम्मीद है कि मैंने यह अच्छी तरह से किया है।”

इस फिल्म में एक अभिनेता और निर्देशक के रूप में भगवान दादा के फिल्म करियर पर प्रकाश डाला जाएगा। इसका निर्देशन शेखर सर्तेदल ने किया है। इस फिल्म में मंगेश देसाई मुख्य भूमिका में हैं।

– आईएएनएस